मूल्य सीडलिंग ₹ 12, पॉली बैग में ₹ 15, 5" पॉट में ₹ 25

अन्य नाम  1. लाली   2. गुलनार  3. लौंग     4. पिंक 

यह सुंदर कट फ्लावर प्लांट है। अन्य फूलों की अपेक्षा अधिक दिनों तक ताजा रहते हैं। इनकी vase life अधिक रहती है। 

फूलों की पंखुड़ियां कागज़ सी बीच बीच से कटी कटी अत्यंत सुंदर होती हैं। पांच पंखुड़ियां होती हैं। लौंग जैसी खुशबू आती है। 

अनेक रंगों गुलाबी, सफेद, लाल, पीले आदि में उपलब्ध। 

स्टैंडर्ड कार्नेशंस फूल बड़े आकार के मजबूत लंबी टहनियों पर खिलते हैं।

स्प्रे कार्नेशन्स फूल ज्यादा संख्या में छोटे-छोटे खिलते हैं। 

हल्की बलुई दोमट अच्छे जल निकास व वायु संचार वाली मिट्टी उपयुक्त। 

पिचिंग अनेक बार करते हैं जिससे ज्यादा शाखाएं निकल कर पौधे घने हो जाते हैं और ज्यादा फूल आते हैं। 

पौधा लगाने के 120-150 दिन बाद फूल आना प्रारंभ होते हैं। 

कम तापमान,कम नमी और भरपूर धूप चाहिए। पौधे को छोटे गमले में लगाएं। 

Regular Deadheading

15 दिन में एक बार लिक्विड जैविक फर्टिलाइजर दें।

इन पौधों में पानी देते समय ध्यान रखें कि पानी इनकी पत्तियों व फूलों पर न गिरे इससे फंगल रोगों की संभावना बढ़ जाती है। 

Author

Visit our website