छठ महापर्व 

कहां व कब मनाया जाता है? कितने दिन का त्योहार है ?

कहां 

छठ पूजा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में सूर्य और छठ माता की उपासना संबंधी चार दिनों तक चलने वाला महापर्व है। 

देश भर में  

पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार से लोग देश या विदेश जहां जहां गए वहां उन्होंने इसे प्रचलित कर दिया और वे लोग इसे धूम धाम से मनाते हैं। 

प्रवासी भारतीयों में लोकप्रिय 

मॉरीशस, गुयाना, फिजी, त्रिनिदा, सूरीनाम, जमैका के लोग इसे उत्साह व उल्लास पूर्वक मनाते हैं।

वर्ष में दो बार

यह वर्ष में दो बार मनाया जाता है चैत्र मास में और कार्तिक मास में 

भैया दूज के बाद 

दीपावली और भैया दूज के बाद चार दिन का छठ महापर्व प्रारंभ हो जाता है। 

चार दिन का

कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी की सुबह तक मनाया जाया है। 

छठ महापर्व

चार दिन तक चलने वाला त्योहार है। पहला दिन नहाए खाए, दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन सायं अर्ग, चौथा दिन ऊषा अर्ग।