Step by Step Guidance

Heptagram

क्या है रागी ?

Heptagram

कौन कौन से पोषक तत्त्व ?

Heptagram

कैसे है लाभकारी ?

Heptagram

क्या हैं लोकप्रिय व्यंजन ?

Heptagram

रागी केक कैसे बनाएं ?

Heptagram
Heptagram

प्रयुक्त  सामग्री क्या है ?

Heptagram

बनाने की विधि

रागी या मंडुआ  (Finger Millet)

यह शुष्क क्षेत्र में उपजने वाला, वर्ष भर उत्पन्न होने वाला अनाज का पौधा है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन व कैल्शियम पाया जाता है।

पोषक तत्त्व

इस धान्य में सभी आवश्यक एमिनो एसिड्स, विटामिन ए, बी, फॉस्फोरस, फाइबर्स जो हमारे शरीर के विकास के लिए चाहिए, वो संतुलित मात्रा में उपलब्ध हैं।

अति महत्व का

यह चावल व गेहूं से दस गुणा अधिक कैल्शियम व लौह का स्रोत है, जिसकी वजह से यह बच्चों के लिए अमृत समान है जो कुपोषण से लड़ने के लिए उन्हें सक्षम बनाता है।

रेशे की मात्रा

इस अनाज में उपलब्ध रेशे की मात्रा उदर विकार, उच्च रक्तचाप और आंतों के कैंसर से हमारे शरीर की रक्षा करता है।

मधुमेह में लाभकारी

शर्करा के स्तर को एवं मधुमेह को नियंत्रित करने की क्षमता की वजह से रागी एक आदर्श खाद्यान्न है।

व्यंजन

रागी से अनेक तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं जैसे चपाती, डोसा, केक, खीर, कुकीज, लड्डू, बिस्किट, माल्ट, मफिन्स आदि

प्रयुक्त सामग्री भाग एक

रागी का आटा.    100 ग्राम अंडे.                   2 एसेंस.                 1  चम्मच घी या तेल.           100 ग्राम बेकिंग पाउडर.    एक चम्मच

प्रयुक्त सामग्री भाग दो

कोको पाउडर.      पांच ग्राम नमक.                 1/4 चम्मच शक्कर.                100 ग्राम दूध.                 20 मिली लीटर कुकिंग सोडा          1/4 चम्मच

बनाने की विधि भाग एक

ओवन को 150 डिग्री तापमान पर गरम कर लें। रागी के आटे में बेकिंग पाउडर, नमक, कोको पाउडर और कुकिंग सोडा मिलाकर छान लें।

बनाने की विधि भाग दो

शक्कर पाउडर व अंडे की सफेदी को हल्का होने तक फेंटें। इस घोल में दूध, एसेंस, अंडे का पीला भाग भी मिला दें।

बनाने की विधि भाग तीन

इस मिश्रण को मिक्सी में अच्छी तरह से फेंटें और रागी के आटे के मिश्रण को मिलाएं व फेंटें ।

बनाने की विधि भाग चार

ग्रीस किए हुए केक के सांचे में डालकर 150 डिग्री से तापमान पर 30 मिनट तक बेक करें। ठंडा होने पर चाकू से काटकर कतरे हुए मेवों से सजाएं।

Author

Visit our website