Step by Step Guidance

Heptagram

क्या होते हैं ज्वार में पोषक तत्त्व 

Heptagram

ज्वार के सेवन से होने वाले लाभ 

Heptagram

ज्वार से बनने वाले उत्पाद 

Heptagram

ज्वार बूंदी के लड्डू की सामग्री 

Heptagram

ज्वार लड्डू बनाने की विधि 

Heptagram
Flour Bag

शुष्क क्षेत्रों की मुख्य फसल 

ज्वार या Sorghum एक प्रमुख फसल है जो कम वर्षा वाले क्षेत्रों में अनाज और पशु चारे के लिए बोई जाती है। 

पोषक तत्त्व

ज्वार में अनेक पोषक तत्त्व पाए जाते हैं जैसे मिनरल्स, प्रोटीन, फाइबर्स, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन। जबकि वसा से मात्रा कम होती है। 

क्या करता है ?

ज्वार फाइबर का अच्छा स्रोत है। भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है और वजन कम करने में सहायक है। दांतों, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। 

क्या हैं लाभ ?

ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण शुगर नियंत्रण में सहायक है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम व पोटेशियम उच्च रक्तचाप को कम रखकर हृदय रोगों से रक्षा करते हैं।

फायदे

ज्वार में मौजूद लायसीन, एंटी ऑक्सीडेंट्स और फिनोलिक्स फ्री रेडिकल्स को रोकता है जिससे व्यक्ति पर उम्रका प्रभाव कम पड़ता है और चेहरे पर लंबे समय तक ग्लो बना रहता है। 

अन्य लाभ

ग्लूटन फ्री (Gluten Free) होने के कारण सेलियक रोग नहीं होने देते जिससे गेहूं से एलर्जी वाले लोगों को बहुत लाभ मिलता है।

नियमित सेवन

ज्वार का नियमित सेवन लाइफ स्टाइल से जुड़े रोगों जैसे मधुमेह, उच्च रक्त चाप, मोटापा, गठिया, पाचन से संबंधी रोगों के लिए बहुत लाभकारी है।

ज्वार से आम तौर पर रोटी बनाई जाती हैं। दलिया एवं चावल के रूप में इसका सेवन भी लोकप्रिय है। अन्य व्यंजन हैं हलवा, डोसा, इडली, उपमा, लड्डू, केक, बिस्किट, बर्गर और नमक पारा ।  

व्यंजन

प्रयुक्त सामग्री

ज्वार का आटा : 60 ग्राम बेसन.  : 40 ग्राम शक्कर.  : 75 ग्राम सूखे मेवे.  : आवश्यकतानुसार तेल  : आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि भाग एक 

ज्वार के आटे व बेसन को पानी डालकर घोल बना लें। बूंदी के झारे पर डालकर गरम तेल में छोड़े।

बनाने की विधि भाग दो 

एक पैन में शक्कर व पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बनाएं। बूंदी को चाशनी में डालते जाएं। 

बनाने की विधि भाग तीन 

इच्छानुसार सूखे मेवों को तल लें और इसे मिश्रण में अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण से लड्डू बना लें। 

Author

Visit our website