Step by Step Guidance

Heptagram

 क्या है कोदो  ?

Heptagram

कौन कौन से पोषक तत्त्व ? 

Heptagram

कैसे है लाभकारी ? 

Heptagram

क्या हैं लोकप्रिय व्यंजन ? 

Heptagram

कोदो पुलाव कैसे बनाएं ?

Heptagram
Heptagram

प्रयुक्त सामग्री क्या है ?

Heptagram

नाने की विधि 

कोदो कम उपजाऊ भूमि में, कम मेहनत से, कम व्यय से उगाई जा सकने वाली फसल है। यह सूखा प्रतिरोधी फसल है।

कम व्यय में फसल

कोदो से बनाए जाने वाले लोकप्रिय व्यंजन उपमा, इडली, डोसा, खीर, ब्रेड, मफिन, कुकीज, केक, रोटी, पुलाव, खिचड़ी आदि हैं।

कोदो के लोकप्रिय व्यंजन

कोदो चावल की तरह पकाकर खाया जाता है। इसे शुगर फ्री व कम कैलोरी के चावल की तरह माना जाता है। चावल से अधिक पोषणयुक्त व फायदेमंद  है।

शुगर फ्री व कम कैलोरी वाला चावल

प्रति 100 ग्राम कोदो अनाज में अधिक प्रोटीन (11%), कम वसा (4.2%) तथा सबसे अधिक रेशा (14.3%) होता है। अधिक फाइबर इसे बहुत ही सुपाच्य बनाता है। 

पोषक तत्त्वों से भरपूर

प्रति 100 ग्राम कोदो अनाज में अधिक प्रोटीन (11%), कम वसा (4.2%) तथा सबसे अधिक रेशा (14.3%) होता है। अधिक फाइबर इसे बहुत ही सुपाच्य बनाता है। 

पोषक तत्त्वों से भरपूर

पौष्टिक तत्त्वों का भरपूर स्रोत। विटामिन बी नियासिन, फोलिक  एसिड, लौह, जिंक, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम अधिक मात्रा में होते हैं।

विटामिन व खनिज तत्त्वों से भरपूर

उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित रोगियों द्वारा कोदो का नियमित सेवन गंभीर हृदय रोगों से उन्हें बचाए रखता है। 

हृदय रोगों से रक्षा

अत्यधिक फाइबर होने के कारण यह कब्ज से बचाए रखकर पाचन को दुरुस्त रखता है।

फाइबर रखता है पाचन दुरूस्त

फाइबर की अधिकता के कारण पेट भरा भरा लगने के कारण व्यक्ति कम खाता है जिससे वजन कम रहता है।

वजन कम रखने में कारगर

अधिक फाइबर और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण मधुमेह रोगियों के लिए बहुत ही लाभकारी है।

मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी

यह ग्लूटन नामक प्रोटीन से मुक्त अनाज है तथा उन लोगों के लिए उत्तम खाद्य पदार्थ है जिन्हें गेहूं से एलर्जी है।

ग्लूटन फ्री 

कोदो 1 कप, पानी 1/2 कप, कटा हुआ गाजर, बीन्स, आलू, मटर 1 कप, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च 2  

प्रयुक्त सामग्री भाग - I

पुदीना 1/2 कप, घी 3 चम्मच, दालचीनी एक टुकड़ा, इलायची एक, लौंग दो, तेजपत्ता एक, सौंफ 1/2 चम्मच, नमक  स्वादानुसार।

प्रयुक्त सामग्री भाग - II

कोदो को धोकर भिगो दें। प्रेशर कुकर में घी डालें। अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।

बनाने की विधि भाग - I

अब पुदीना व कटी हुई सब्जियां डालें। 5 मिनट भूनें। नींबू रस व नमक डालकर 1 मिनट भूनें। पानी डालकर उबलते ही कोदो डाल दें।

बनाने की विधि भाग - II

एक मिनट हिलाकर प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा दें। एक सीटी आते ही बंद कर दें। कोदो पुलाव तैयार है। हरी धनिया से सजाएं।

बनाने की विधि भाग - III

Author

Visit our website