रसोइया के दायित्व

प्रदेश के नौनिहालों का स्वास्थ्य  रसोइया जी आपके हाथ  प्रधान जी का रहे आशीर्वाद  शिक्षक गण देंगे पूरा साथ

नाखून कटे हों। चप्पल जूते निकालें। हाथ, पैर व मुंह साबुन से धोकर साफ तौलिए से पोछें। बाल बंधे और खिंचे होने चाहिए।

रसोई घर को झाड़ू, डस्टर आदि से साफ करें। जाले हटाएं। जीव जंतु जैसे छिपकली, कीड़े - मकोड़े, मेढ़क, कुत्ता, बिल्ली आदि को बाहर निकालें।

रसोइया नहाकर, साफ कपड़े पहन कर, बाल संवार कर और हाथ धोकर खाना बनाए। खांसते, छींकते समय मुंह को बगल कर कपड़ा रखें।

रसोइया रसोई में धूम्रपान, पान, पान मसाले, तंबाकू का प्रयोग बिल्कुल न करे। रसोइया कृमि नाशक दवाई 6 माह में एक बार अवश्य ले।

ढक्कन वाले डस्ट बिन का कूड़ा रोज़ फेंके और साफ करके रखें। झाड़ू, पोछा, ब्रश, कपड़ा आदि को साफ रखें और समय-समय पर बदलते भी रहें। 

खाना एम डी एम द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही बनाएं। पौष्टिकता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। रसोइया प्रशिक्षण प्राप्त करें।

गैस चूल्हे की रोज़ सफाई करें। गैस पाइप की समय-समय पर जांच करते रहें।कार्य के पश्चात गैस चूल्हे को अच्छी तरह बंद कर दें।

सब्जी छीलने के बाद ठीक से धोकर काट लें। सब्जी काटते समय कीड़े व सड़न देख लें। चाकू, पिलर एवं सब्जी काटने वाला पटरा रोजाना साफ करें। 

अनाज बीन लें। चावल, दाल आदि को धोकर साफ करें। गेहूं धोकर और सूखा कर पिसवाएं क्योंकि उसमें गंदगीव कीटनाशक हो सकते हैं।

साफ बर्तनों का प्रयोग करें। खाना बनाने से पूर्व बर्तनों को साफ पानी से खंगाल कर पोछ लें। बर्तनों को यथा स्थान उल्टा करके रख दें। 

बच्चों से खाना न बनवाएं। बच्चों को रसोई घर से दूर रखें। रसोई घर में किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश न करने दें।

भोजन को सदैव ढककर पकाएं और ढककर ही रखें। समय से भोजन तैयार करें ताकि बच्चों को मध्य अवकाश में भोजन अवश्य मिल जाए।

वितरण से पूर्व तक रसोई घर में ही रहें ताकि कोई जीव जंतु खाने को दूषित न कर सकें। खाने का सैंपल प्रतिदिन अवश्य निकालें।

खाना परोसने से पहले यह जांच लें कि बच्चों के बर्तन साफ हों। बच्चों को पकाने या परोसने में शामिल न करें। भोजन सावधानी से परोसें ताकि बच्चे खाने से जले नहीं।

भोजन के बाद रसोई को अच्छे केमिकल्स से साफ करें। सारे बर्तनों को साफ मांजकर, धोकर व ढककर रख दें। प्रयुक्त कपड़ों को रोज़ धोएं।

सरकारी वॉटर सप्लाई का प्रयोग करें। इंडिया मार्क-2 का शुद्ध व साफ पानी का प्रयोग करें। हैंड पंप की एवं आस-पास की सफाई रखें।

ब्रांडेड तेल, एग मार्क मसाले, आयोडीन नमक एयर टाइट डिब्बों में ढक्कन कसकर रखें। प्रत्येक सामग्री की गुणवत्ता परख कर ही प्रयोग करें।

भोजन उपयुक्त समय तक ही पकाएं। भोजन में जल का अनुपात सही रखें। पके भोजन को जमीनी सतह से ऊपर प्लेटफार्म, पटरे या ईंटों पर रखें।

रसोई संबंधी समस्त बर्तनों और उपकरणों को रोजाना ठीक से साफ करें। सारी सामग्री सुरक्षित एवं उचित स्थान पर रख दें।

रसोई घर की आलमारी, खिड़कियां, दरवाजे ठीक से बंदकर गैस रेगुलेटर की जांच करें। सारी सामग्री यथा स्थान पर रख कर ताला लगा दें। 

हमारा संकल्प पोषण, उपस्थिति, नामांकन एवं ठहराव में सुधार सामाजिक, सौहार्द एवं भाई चारे की भावना का प्रसार

Author

Visit our website