क्या हैं गुड़ के फायदे ?  (भाग एक)

औषधीय गुण

प्राकृतिक स्वीटनर गुण में अनेक औषधीय गुण मिलते हैं। इनके नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। वायरस और बैक्टीरिया के हमलों से हमें बचाता है।

पाचन

पाचन के लिए फायदेमंद है। अपच, जलन, गैस, पेट फूलने व एसिडिटी में राहत मिलती है। कब्ज, बदहजमी, मिचली  आदि समस्याओं में लाभकारी है। इसमें मौजूद पोटेशियम व सोडियम एसिड को घटाते हैं।

ऊर्जा

शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि गुड़ में सुक्रोज, फ्रुक्टोज जैसे तत्त्व पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर

गुड़ में पोटैशियम की मात्रा अधिक और सोडियम की मात्रा कम होती है, इसलिए इनका नियमित सेवन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

हृदय रोगों से रक्षा

गुड़ का नियमित सेवन हृदय रोगों से हमारी रक्षा करता है क्योंकि इसमें पोटेशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है।

गुड़ से बनी चीजें

शहर से लेकर गांव तक लोकप्रिय। चाय, खीर, गुड़ दूध, मिठाई,  कैंडीज़, चॉकलेट, डिजर्टस, चिक्की, गजक, गुड़ पारे, लड्डू, गुलगुले, शरबत, अल्कोहल, रम आदि

अगले अंक में  

अगले अंक में जानिए गुड़ के अन्य फायदे

Author

Visit our website