वेटलैंड्स, जिन्हें साधारण भाषा में ताल, झील या पोखरों के रूप में जाना जाता है, जीवनदायी जल का संग्रह करते हैं, साथ ही विलक्षण जैव विविधता का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।
कार्य
वेटलैंड्स पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने व मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है। ये स्थानीय समुदाय की रोजीरोटी व जीवनयापन से भी जुड़े हैं।
संपन्न
हमारा देश वेटलैंड्स की दृष्टि से अत्यंत संपन्न है। विभिन्न सदानीरा नदियां और उनके किनारे की भूमि, गांव, नगर, कस्बों में स्थित तालाब, झील आदि इस संपदा को समृद्ध करते हैं।
इको पोर्टल
नदियों के जलागम क्षेत्रों में वृक्षा रोपण, भूगर्भ जल के पुनर्भरण हेतु जल स्रोतों का सरंक्षण, जैविक खेती, प्राकृतिक संपदा सरंक्षण हेतु जन चेतना इको पोर्टल को प्रोत्साहन।
अपरिहार्य
वेटलैंड्स का सरंक्षण हमारे अस्तित्व तथा वर्तमान व भावी पीढ़ी के सुखमय भविष्य के लिए अपरिहार्य है। वेटलैंड्स सरंक्षण को जनता की भावनाओं से जोड़कर ही हम सफल हो सकते हैं।
कार्यक्रम
जन सामान्य में वेटलैंड्स के प्रति चेतना, स्नेह व अपनत्व की भावना जागृत करने हेतु विश्व वेटलैंड्स दिवस (2 फरवरी 2024) की इस वर्ष की थीम है 'आर्द्र भूमि और मानव कल्याण'।