मिट्टी है तो जीवन है

Date:

मिट्टी है तो जीवन है

आइए, विवेचना करते हैं, क्या है हमारी मिट्टी पर मंडराते खतरे और क्या है मिट्टी का मोल?

क्यों हो जाते हैं अपने देश मिट्टी की आन बान शान पर कुर्बान

मिट्टी से बने हैं हम सब, मिट्टी में ही समाना है, स्वाहा होकर या दफन होकर। अनंत काल से जारी है और अनंत काल तक जारी रहेगा यह सिलसिला। यह मिट्टी ही हमारा भरण पोषण करती है। शायद इसी कारण हम मिट्टी को ललाट पर लगाकर मां तुझे सलाम गाते रहे हैं और सदियों से इसकी आन बान शान पर कुर्बान होते रहे हैं। तभी तो कहते हैं कि मिट्टी है तो जीवन है।

 

Mitti ki Aan Baan Shaan Par Kurbaan)img

परंपरा में है मिट्टी का मुक्त कंठ से गुणगान

हमारी परंपरा में भी है मिट्टी का मुक्त कंठ से गुणगान अथर्ववेद में कहा गया है कि माता भूमिः पुत्रो अहम पृथिव्या

अर्थात भूमि मेरी माता है और मैं उसका पुत्र हूँ।

यजुर्वेद में कहा गया है कि नमो मात्रे पृथिव्ये, नमो मात्रे पृथिव्याः

अर्थात माता पृथ्वी को नमस्कार। धरती माता हमारे जीवन के अस्तित्व का प्रमुख आधार है।

वाल्मीकि रामायण में कहा गया है जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी

जननी और जन्मभूमि का स्थान स्वर्ग से भी ऊपर है।

राष्ट्र की वास्तविक सम्पति क्या है?

कभी आपने सोचा है कि हमारे राष्ट्र की वास्तविक संपति क्या है? मिट्टी, जल, नदियां, समुद्र, पहाड़, खनिज, मौसम, वन आदि यही तो हैं। इनके बिना भारत का और हमारा अस्तित्व संभव है क्या? जरा सोचकर देखिए हिमालय न होता तो अनेक नदियां न होतीं तो क्या होता? भूमि व पर्वतों को खोदा जा रहा है, जंगलों को काटा जा रहा है, नदियों, नालों, तालाबों, बावड़ियों और कुओं को पाटा मिट्टी है तो जीवन है। जा रहा है। अरे मैं भटक गया, लौटकर मिट्टी पर आते हैं।

140 करोड़ का पोषण करने के साथ खाद्यान्न निर्यात भी

इसी मिट्टी के बल पर पर्याप्त पुरानी तकनीक और मानसूनी वर्षा पर निर्भरता के बावजूद भी हम न केवल एक अरब चालीस करोड़ भारतीयों का पेट भर पा रहे हैं बल्कि खाद्यान्न निर्यात भी कर रहे हैं।

Upbringing as well as Export)img

नेमत को संजो कर रखना है

मिट्टी के बिना जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कहां संभव है? हमारा उन्नत विज्ञान अभी मिट्टी नहीं बना सका है इसीलिए ऊपर वाले की इस नेमत को हमें हर हाल में संजो के रखना है। अचानक किसी शायर की पंक्तियां याद आ गईं – ओढ़कर मिट्टी की चादर बेनिशां हो जायेंगे। एक न एक दिन हम भी दास्तां हो जायेंगे।

धरती मां ऊर्जा का भंडार

हजारों सालों से हम भारत की उपजाऊ मिट्टी में केवल बीज छींट कर फसल काटते रहे हैं। 1960 तक कोई रासायनिक खाद नहीं डाली जाती थी। धरती मां ऊर्जा का भंडार थीं। वो जरा से श्रम से हमारी झोली भर दिया करतीं थीं। किंतु गलत सोच और न्यस्त क्षुद्र स्वार्थों से हमारी मिट्टी प्राणहीन होने लगी।

इफरात है जनाब ?

पर इसकी चिंता करता कोई क्यों नहीं दिख रहा है? यह जब हमने एक परिचित से पूछा, तो उनका उत्तर था, इफरात है जनाब, ये कभी खत्म नहीं होने वाली। चूंकि मिट्टी हमारे चारों ओर प्रचुर मात्रा में बिखरी हुई है, अतैव इसकी कोई चिंता नहीं करता। इसकी गुणवत्ता में जो कमी आ रही है,वो नजर नहीं आती।

Soil can not be made in the lab)img

मिट्टी का अपना जीवन है

मिट्टी का अपना जीवन है। उसमें असंख्य जीवाणुओं का निवास है। जल ग्रहण करने और वायु संचार की व्यवस्था है। मिट्टी अनेक तरह के पोषक तत्त्वों की प्रदाता है। जब यह व्यवस्था टूटती है तो भूमि की उर्वरता नष्ट होती है। बाहर से तो यह वही मिट्टी नजर आती है , पर उसकी जीवनदायिनी क्षमता बहुत कम हो जाती है।

मिट्टी को फैक्ट्री में तैयार करना संभव नहीं

एक मोटे अनुमान के अनुसार अनुकूल परिस्थितियों में एक इंच मिट्टी के तैयार होने में लगभग 800 साल लगते हैं और नष्ट होने में चंद पल। इसे प्रयोगशाला या फैक्ट्री में नहीं तैयार किया जा सकता। इसीलिए मिट्टी अमूल्य है, इसका कोई विकल्प नहीं है। फिर भी हम इसके सरंक्षण व रखरखाव में इतने लापरवाह क्यों हैं?

आसन्न संकट की पदचाप

अगर इसी तरह मिट्टी का क्षरण जारी रहा तो विश्व के अरबों लोगों की आजीविका और खाद्य उपलब्धता गंभीर रूप से प्रभावित होगी। यदि मिट्टी की शक्ति में कमी आ गई तो फल व खाद्यान्न के पोषक तत्वों में कमी आ जायेगी। इस कारण कुपोषण बढ़ेगा और हमारी पीढ़ियां कमजोर होती जायेंगी। यदि मिट्टी का क्षरण न रोका गया,तो यह उत्तरोत्तर अनुपजाऊ होती जायेगी। लैंड होल्डिंग छोटे होते चले जाने और कम लाभ होने से किसान खेती से विमुख होने लगे हैं। खेत बंजर होते जाने से वो खेती छोड़ देंगे। उक्त वजहों से आसन्न खाद्यान्न संकट की पदचाप सुनी जा सकती है।

Food Crisis Sanjay Blogger)img

ऊपरी सतह में ही उपजाऊ बनाने वाले सूक्ष्मजीवी

मिट्टी की ऊपरी सतह (10 इंच में) में ही अधिकांश सूक्ष्मजीवी तत्त्व रहते हैं जो मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखते हैं। अनेक कारणों से इन जीवों की संख्या में निरंतर कमी होती जा रही है। यदि ये समाप्त हो गए तो मिट्टी के बंजर हो जाने से उस पर कोई फसल नहीं उग पायेगी।

मिट्टी नष्ट तब जीवन पर ही खतरा

हम मिट्टी का गला घोंट रहे हैं यानि उसे धीरे धीरे निर्जीव बना रहे हैं। मिट्टी का क्षय तो कृषि का क्षय, फिर करोड़ों के आजीविका व खाद्यान्न उपलब्धता का भय और फिर जीवन पर ही खतरा मंडराने लगेगा। फिर हुजूर उपाय क्या है?

फिर हुजूर उपाय क्या है?

हमें अपनी मिट्टी को सशक्त बनाना होगा। अनुचित व एन – केन – प्रकारेण तत्काल कसकर लाभ लेने की प्रवृत्ति छोड़नी होगी। हमें अपनी मिट्टी को पुनः पोषक तत्वों से भरपूर बनाना होगा। जब हमारी भूमि ऊर्जावान बनेगी तभी बात बनेगी।

People Cause Sanjay Blogger)img

जन जन की टेर

कई बार हम यह समझते हैं कि मिट्टी, पर्यावरण, जल, जलवायु आदि के मुद्दे केवल चंद संभ्रांत, पढ़े – लिखे, अमीर एवं एन जी ओ वालों का ही है। इसे जन जन की टेर बनाना ही होगा, तभी मिट्टी बचेगी।

Social Media Sanjay Blogger)img

भारतीयों की दो बीमारियां

हम भारतीयों में दो बीमारियां दिखाई दे रही हैं एक तो समस्या को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने कर्तव्य की इति श्री मान लेने की और दूसरी सब कुछ सरकार पर डालकर उसे कोस – गरिया कर राहत अनुभव कर स्वयं अपने कर्तव्य से भागने की। अरे भाई , यह मुद्दा हम सबका है, इसकी परवाह हम और आप नहीं करेंगे तो करेगा कौन?

बायो ऑर्गेनिक नेचुरल वस्तुओं का प्रयोग

अब आप पूछेंगे कि कहां से शुरू करना होगा। आइए सबसे पहले हम ये संकल्प लें कि हम सदैव बायो, ऑर्गेनिक और नेचुरल वस्तुओं का प्रयोग हर संभव अधिक से अधिक जीवन भर करेंगे।

बायो ऑर्गेनिक नेचुरल वस्तुओं का प्रयोग Sanjay Blogger)img

जब इनकी डिमांड बढ़ेगी तभी तो किसान और अधिक जैविक खेती की ओर प्रवृत्त होगा और तब जाकर रसायनों का प्रयोग कम होता जायेगा और जमीन सुधरना प्रारंभ हो जायेगी। हो सकता है कि जैविक उत्पाद प्रारंभ में थोड़े महंगे हों पर ये आपके व आपके बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी और पर्यावरण अनुकूल होंगे। फिर इससे जमीन सुधरेगी। पहले जैविक उत्पादों का उत्पादन कम होगा, फिर धीरे धीरे ये बढ़ता जायेगा।

Sahyogi logo)img

प्रश्न- भारतीय समाज में तुलसी के पौधे का क्या महत्व है?
arrow faq
उत्तर- भारतीय समाज में तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। तुलसी को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पौधों में से एक माना जाता है। तुलसी का औषधीय महत्व भी कम नहीं है। तुलसी सुगंधित तेल का एक उत्तम स्रोत है। सौंदर्य प्रसाधन व खाद्य पदार्थों में इसका बहुत प्रयोग किया जाता है। शरीर, बुद्धि और आत्मा को पावन करने के लिए तुलसी की जड़ों से बनी 108 गुरियों की माला का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न- क्यों होते हैं हम देश की माटी पर कुर्बान ?
arrow faq
उत्तर- क्योंकि यह मिट्टी ही हमारा भरण पोषण करती है और हम इसे मां का दर्जा देते हैं।
प्रश्न- क्या हम खाद्यान्न में आत्मनिर्भर हैं ?
arrow faq
उत्तर- हां, हम 140 करोड़ का पालन पोषण करने के साथ ही खाद्यान्न निर्यात भी कर रहे हैं।
प्रश्न- क्या मिट्टी को प्रयोगशाला या फैक्ट्री बनाया जा सकता है ?
arrow faq
उत्तर- नहीं।
प्रश्न- मिट्टी को कौन सा भाग उपजाऊ होता है ?
arrow faq
मिट्टी की ऊपरी सतह 10 इंच में ही अधिकांश सूक्ष्मजीवी रहते हैं जो मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं।।
प्रश्न- मिट्टी को नष्ट होने से बचाने के लिए क्या करें ?
arrow faq
बायो, ऑर्गेनिक, नेचुरल और केमिकल फ्री वस्तुओं का प्रयोग करके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

पीपल क्यों है देव वृक्ष

पीपल क्यों है देव वृक्ष ? सनातन धर्म में पीपल वृक्षों का राजा सनातन धर्म पीपल को वृक्षों का राजा...

अरावली की ग्रेट ग्रीन वॉल

अरावली की ग्रेट ग्रीन वॉल हरियाली की दीवार : एक गेम चेंजर कदम भव्य परियोजना सरकार ने गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और...

सर्दियों की रानी पेटूनिया की कहानी

सर्दियों की रानी पेटूनिया की कहानी सर्दियों की रानी पेटूनिया सर्दियों की रानी पेटूनिया खूबसूरत व मल्टी कलर तुरही के...

क्या हो सर्दियों के मौसमी फूलों का सही मूल्य

क्या हो सर्दियों के मौसमी फूलों का सही मूल्य Winter Seasonal Flowers ठगे जाने से कैसे बचें? आपके तत्काल लाभ  के...