क्या हो सर्दियों के मौसमी फूलों का सही मूल्य

Date:

क्या हो सर्दियों के मौसमी फूलों का सही मूल्य

Winter Seasonal Flowers

ठगे जाने से कैसे बचें?

सर्दियों के मौसमी फूलों Sanjay Blogger (1) )img

आपके तत्काल लाभ  के लिये सटीक जानकारी

अब आइये आप सब को कुछ काम की और तत्काल लाभ की जानकारी शेयर कर दूं। हाँ, जानकारी देने से पहले एक डिस्क्लेमर देना जरूरी है। इन सब जानकारी देने के पीछे मेरा मार्केटिंग करने का उद्देश्य * कतई नहीं है। आप जहाँ से आज तक लेते आ रहे हैं, वहीं से लीजिये। बस सही रेट पर मांगिये। माली से मंगवाते हो तो उसको सही रेट बतलाइये।

सर्दियों के मौसमी फूलों Sanjay Blogger (2))img

सर्दियों के मौसमी फूलों Sanjay Blogger (3))img

मेरा उद्देश्य है कि जिस फील्ड में मुझे सामान्य से थोड़ी अधिक जानकारी है, उसमें सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की निस्वार्थ मदद कर सकूँ ताकि वो ठगे जाने से बच सके और प्रकृति व पर्यावरण में और अधिक अपना योगदान दे सके।

मौसमी फूलों के लगाने का इस समय हाई टाइम चल रहा है। इसलिये पहले उसी के बारे में बतलाता हूँ। विंटर के सीजनल फ्लावर्स आप अनेक तरह से प्राप्त कर सकते हैं।

यहां हम हाइब्रिड पौधों की बात कर रहे हैं। देसी और हाइब्रिड पौधों में कई गुने का अंतर होता है। हाइब्रिड पौधे कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दो विभिन्न प्रजातियों, किस्मों को आपस में क्रॉस कराकर तैयार की जाती हैं। जबकि देसी ने एक प्रजाति के संपर्क से पैदा होते हैं।

सर्दियों के मौसमी फूलों Sanjay Blogger (4))img

सर्दियों के मौसमी फूलों Sanjay Blogger (5))img

देसी पौधे में फूल छोटे आते हैं, ऊंचाई अधिक होती है,कलर कम होते हैं। हाइब्रिड मौसमी फूलों के पौधों में फूल अधिक व बड़े आते हैं, कलर ज्यादा होते हैं और ड्वार्फ होते हैं या ऊंचाई कम होती है।

सामान्यतया मौसमी हाइब्रिड फूलों के बीज हेतु लोकप्रिय कम्पनियां हैं। पैन एम, सकाटा, गोल्ड स्मिथ, बेनरी, ताकी ।

हम सर्दियों के मौसमी फूल तीन तरह से प्राप्त कर सकते हैं।

  1. बीज से स्वयं पैदा कर,
  2. प्लास्टिक क्रेट वाले पौधे खरीद कर
  3. पॉली बैग वाले पौधे खरीद कर

सर्दियों के मौसमी फूलों Sanjay Blogger (5))img

सर्दियों के मौसमी फूलों Sanjay Blogger (7))img

आइए, अब इनके पक्ष (Pros) और विपक्ष (Cons) की चर्चा कर लें।

बीज से पैदा किए जा सकते हैं।

लाभ

* बहुत सस्ते पड़ते हैं।

* बीज से ग्रो करने में आनंद आता है।

दिक्कत

* बीज की उपलब्धता कठिन।

* बीज सामान्यतया हजार के पैक में ही उपलब्ध।

* कुछ बीज इतने छोटे की ग्रो करना बहुत कठिन जैसे पेटुनिया, इंपेशंस

* कुछ को पॉली हाउस में हो उगाना अच्छा रहता है।

* जर्मिनेशन रेट कम रहती है

सर्दियों के मौसमी फूलों Sanjay Blogger (8))img

सर्दियों के मौसमी फूलों Sanjay Blogger 9 1

प्लास्टिक क्रेट्स में उपलब्ध नन्हें पौधे

लाभ

  1. सस्ती पड़ती है।
  2. ट्रांसपोर्टेशन आसान। ज्यादा ले आ सकते हैं।

दिक्कत

  1. Moratality rate अधिक
  2. फूल का कलर पता नहीं चलता।
  3. शेल्फ लाइफ कम होती है।
  4. पॉली बैग में पौधेसर्दियों के मौसमी फूलों Sanjay Blogger (10))img

पॉली बैग में पौधे

लाभ

  1. पौधे का स्वास्थ्य देखकर चयन किया जा सकता है।
  2. फूल का रंग व गुणवत्ता देखना संभव
  3. शेल्फ लाइफ अधिक होती है।

दिक्कत

  1. महंगे होते हैं।
  2. ट्रांसपोर्टेशन कठिन और महंगा होता है।

सीजनल फ्लॉवरिंग प्लांट्स दो तरीके से बिकते हैं।

प्लास्टिक क्रेट्स में उपलब्ध नन्हें पौधे

  1. प्लास्टिक क्रेट्स में इनमें से 90 प्रतिशत का मूल्य 6 रूपये प्रति सीडलिंग से अधिक नहीं होनी चाहिये। 50 तरह के सर्दियों के मौसमी फूलों में से बमुश्किल 5 प्लांट ऐसे होंगे जिनका *मूल्य 6 से अधिक होता है।

का ही मूल्य 6 रुपए प्रति सीडलिंग से अधिक होता है।

  1. पॉली बैग्स में उपलब्ध बड़े पौधे

कुछ पौधों को छोड्कर इनका *मूल्य 10 रुपये प्रति पॉली बैग होना चाहिये।
One Seedlings in Plastic Crate रेट 6 रूपये प्रति पौधा, One Plant in poly bag   रेट 10 रूपये प्रति पौधा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

पीपल क्यों है देव वृक्ष

पीपल क्यों है देव वृक्ष ? सनातन धर्म में पीपल वृक्षों का राजा सनातन धर्म पीपल को वृक्षों का राजा...

अरावली की ग्रेट ग्रीन वॉल

अरावली की ग्रेट ग्रीन वॉल हरियाली की दीवार : एक गेम चेंजर कदम भव्य परियोजना सरकार ने गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और...

सर्दियों की रानी पेटूनिया की कहानी

सर्दियों की रानी पेटूनिया की कहानी सर्दियों की रानी पेटूनिया सर्दियों की रानी पेटूनिया खूबसूरत व मल्टी कलर तुरही के...

खेती के मूलाधार केंचुओं की करुण कहानी ?

खेती के मूलाधार केंचुओं की करुण कहानी ? मिट्टी के मौन मित्र केंचुआ किसान का सबसे बड़ा मित्र है केचुआ...